आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस लोगों के चंगुल में फसी, कई पुलिसकर्मी घायल

लोगों ने किया पुलिस पर हमला
MP News: अपराधिक मामलों में संदिग्ध फिरोज अली को पकड़ने गई पुलिस आरोपी के समर्थकों का शिकार हो गई। आरोपी को बचाने के लिए स्थानीय लोग पुलिस टीम पर टूट पड़े। लोगों ने पुलिस को साथ गाली-गलौज भी की। लेकिन पुलिस ने हार न मानते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसे अपने साथ थाने लेकर पहुंची।
शहडोल में फिरोज अली नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने 7 महिलाओं समेत 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बुधर थाना पुलिस द्वारा सीनियर अधिकारियों को इस घटना की सारी जानकारी दे दी गई है।
पुलिस टीम पर लोगों का हमला
यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के शहडोल में बुधर थाना क्षेत्र की है। जहां अपराधिक मामलों में संदिग्ध फिरोज अली नाम के व्यक्ति को महाराजगंज जिले की एक पुलिस टीम गिरफ्तार करने गई थी। फिरोज को पुलिस अपने साथ लाना चाहती थी, फिरोज को पुलिस के चंगुल से बचाने की कोशिश में स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में कई पुलसकर्मी घायल हुए, फिर भी पुलिस ने हिम्मत की और आरोपी फिरोज को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
बुधर थाना पुलिस ने इस हमले की सारी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दे दी है। बताया जा रहा है कि हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों को मामुली चोटें आई हैं। साथ ही लोगों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज भी की है। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 7 महिलाएं शामिल हैं। हमले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : IPL 2025 का तीसरा मुकाबला आज, CSK और MI के बीच देखने को मिलेगी राइवलरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप