IPL 2025 का तीसरा मुकाबला आज, CSK और MI के बीच देखने को मिलेगी राइवलरी

IPL 2025 का तीसरा मुकाबला आज, CSK और MI के बीच देखने को मिलेगी राइवलरी
CSK vs MI IPL 2025 Match : IPL 2025 के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। यह मैच आईपीएल की दोनों की सबसे बड़ी विजेता टीम के साथ है। वहीं एक मैच का बैन लगने की वजह से हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में नई टीम और नए जोश के साथ मैदान में उतरेगी। दोनों टीमें लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों टीमों के बीच गजब की राइवलरी देखने को मिलती है। इस मैच को ‘आईपीएल का क्लासिको’ भी कहा जाता है।
वहीं IPL 2025 के इस तीसरे मैच में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। बता दें कि चेन्नई और मुंबई आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं। दोनों ने पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। चेन्नई ने 5 बार एमएस धोनी की कप्तानी में मैच जीता है तो वहीं एमआई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार मैच जीता है। आइये इस बड़े मैच से पहले आपको बताते हैं कि चेन्नई की पिच कैसे खेल सकती है।
मैच की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात करें तो आमतौर पर यह धीमी रहती है। इस पिच को स्पिनर्स के मुफीद माना जाता है। हालांकि, पिछले सीजन में यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिली थी, खासकर दूसरी पारी में। चेन्नई में होने वाले मुकाबलों में ओस की भी भूमिका होती है। गेंद एमए चिदंबरम स्टेडियम या चेपॉक में फंसकर आती है। यहां पर बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते हुए दिखते हैं। इस पिच पर आते ही बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट नहीं खेल सकता। यहां पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।
बता दें कि चेन्नई के इस मैदान में अब तक कुल 85 मुकाबले आईपीएल में खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 मुकाबले जीते हैं।
एमए चिदंबरम स्टेडियम टी20 स्टैट्स
अब तक एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 127 रन रहा है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 बार जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम केवल 3 मैच जीत पाई है।
इस मैदान पर सबसे बड़ा टी20 स्कोर बनाने का रिकॉर्ड CSK के नाम है। 2010 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ CSK ने 246/5 रन बनाए थे, जो इस मैदान पर अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।
पिछले 3 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का रहा है दबदबा
अब तक CSK और MI के बीच 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 17 मैचों में विजयी रही है। इस तरह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।
अगर दोनों टीमों के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक का सर्वोच्च स्कोर 219 रन बनाया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 218 रन रहा है। वहीं, सबसे कम स्कोर की बात करें तो मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 136 रन है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे कम स्कोर 79 रन रहा है।
CSK और MI IPL 2025 का तीसरा मैच किस समय शुरू होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच IPL 2025 का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
CSK और MI IPL IPL 2025 के तीसरे मैच के लिए टॉस किस समय होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच IPL 2025 के मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
भारत में CSK और MI का मैच किस टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच (CSK vs MI) IPL 2025 मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे ।
भारत में CSK और MI के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच (CSK vs MI) IPL 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों का Squad इस प्रकार है:
CSK Squad IPL 2025 : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रविंद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।
MI Squad IPL 2025 : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान।
यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप