MP Election 2023 मध्य प्रदेश में कानून राज नहीं क्या हम मान लें? कार्यकर्ता की हत्या पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

MP Election 2023 मध्य प्रदेश में कानून राज नहीं क्या हम मान लें? कार्यकर्ता की हत्या पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
MP Election 2023
मध्य प्रदेश(MP Election 2023) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल चुनावी मतदान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि कार्यकर्ता की हत्या के बाद से मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचति हुई दिखाई दे रही है।
भाजपा के प्रत्याशी पर है हत्या का आरोप
इस हत्या के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके सहयोगियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया था। इस पर कमलनाथ का कहना है कि घटना को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक ना तो वह वाहन जब्त किए गए हैं, जिनसे कुचलकर कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की हत्या की गई और ना ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में कानून का राज नहीं-कमलनाथ
उन्होने अपने बयान में आगे कहा कि ‘क्या हम मान लें कि मध्य प्रदेश में कानून का राज नहीं है? आखिर कौन है जो हत्यारों को बचा रहा है और किसके इशारे पर पुलिस और प्रशासन चुप्पी साध कर बैठा है? मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि पूरी पार्टी एक-एक कार्यकर्ता के पीछे खड़ी है. किसी भी कार्यकर्ता पर होने वाला जुल्म, पूरी पार्टी के ऊपर हमला है.’
पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि महिलाओं के उपर कितने हमले हो रहें है। लेकिन उसकी सुरक्षा और हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. पुलिस और प्रशासन चुप्पी साधकर बैठे हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके संरक्षण में काम कर रहे कुछ अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। आपको बता दें कि ना सिर्फ कमलनाथ द्वारा बल्कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बीते दो दिनो से पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीरें
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पिछले दो दिनो से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही है। बता दें कि इन तस्वीरों में दिग्विजय सिंह कार्यकर्ता के परिजनों के साथ खटिया पर लेटे हुए नजर आ रहे है।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar