Advertisement

MP Elections 2023 हत्या के मामले में दिग्विजय सिंह का दिखा सख्त मिजाज, बोले नहीं हुई कार्यवाही तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन

MP Elections 2023

MP Elections 2023 हत्या के मामले में दिग्विजय सिंह का दिखा सख्त मिजाज, बोले नहीं हुई कार्यवाही तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन

Share
Advertisement

 MP Elections 2023

Advertisement

मध्यप्रदेश(MP Elections 2023) में मतदान की प्रक्रिया पर विराम लग चुका है। लेकिन अभी भी चुनाव को लेकर सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। दरअसल बीते शुक्रवार को प्रदेश में मतदान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। जिसे लेकर अब राजीनितक माहौल काफी गरमाता हुआ नजर आ रहा है। इस संबंध में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा जमकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें पार्टी नेता दिग्विजय सिंह के धरना प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है।

अपनी मांगो पर अडिग है दिग्विजय सिंह

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या को लेकर पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह द्वारा जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं ताजा मामले की बात की जाए तो शनिवार को मध्य प्रदेश में नेता ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ खजुराहो पुलिस स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया। उनका ये प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। बता दें कि पार्टी नेता की ओर से यह साफ चेतावनी दी जा चुकी है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

FIR हुई दर्ज लेकिन नहीं हुई गिरफ्तारीो

अब तक इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौजूदा पुलिस प्रशासन 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होने कहा कि स गाड़ी से सलमान को कुचला गया। उसे भी अभी तक जब्त नहीं किया है। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जब तक भाजपा की सरकार है। तब तक परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा।

BJP नेताओं के खिलाफ किया गया केस दर्ज

वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा भाजपा के कई उम्मीदवार अरविंद पटेरिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि  इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पुलिस थाने के सामने खटिय़ा बिछा कर उसपर सोते हुए नजर आ रहे है। कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मृतक सलमान के परिजनों के साथ थाने के सामने ही धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे, जबकि देर रात हो जाने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह थाने के सामने लगे पंडाल में ही खटिया के ऊपर सो गए।

यह भी पढ़े:IND Vs AUS अनूठा है इस फैन का क्रिकेट प्रेम, भारत की जीत पर रखा 5 दिन तक फ्री राइड का ऑफर
Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *