Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी बोले- आज हमारे युवा, हर क्षेत्र में, देश को गौरवान्वित कर रहे हैं

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से (PM Modi Mann ki Baat) एक बार फिर देश को संबोधित किया। यह इस कार्यक्रम का 91वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री मोदी ने Mann ki Bat को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है, इस बार का स्वतंत्रता दिवस, जब भारत अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। 31 जुलाई यानी आज ही के दिन, हम सभी देशवासी, शहीद उधम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास
आगे प्रधानमंत्री ने कहा (PM Modi Mann ki Baat) मुझे ये देखकर बहुत ख़ुशी होती है, कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक, एक Special Movement – ‘हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस movement का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक, आप, अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं, या उसे अपने घर पर लगायें।
13 से 15 अगस्त तक, Special Movement – ‘हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा’
PM बोले 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी Social Media Profile Pictures में तिरंगा (PM Modi Mann ki Baat) लगा सकते हैं। 2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को design किया था। मैं उन्हें, आदरपूर्वक श्रद्दांजलि अर्पित करता हूँ। कोरोना के खिलाफ आयुष ने वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाई है। दुनिया में आयुर्वेद और भारतीय औषधियों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। हाल ही में, एक Global Ayush Investment और Innovation Summit हुई थी। इसमें करीब 10 हजार करोड़ रुपए के Investment Proposals मिले हैं।
कोरोना के खिलाफ आयुष ने वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाई
मन की बात को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा (PM Modi Mann ki Baat) जुलाई महीने में Indian Virtual Herbarium को launch किया गया। यह इस बात का भी उदाहरण है, कि कैसे हम Digital World का इस्तेमाल अपनी जड़ों से जुड़ने में कर सकते हैं। शहद की मिठास हमारे किसानों का जीवन भी बदल रही है, उनकी आय भी बढ़ा रही है। शहद, न केवल हमें स्वाद देता है, बल्कि आरोग्य भी देता है। शहद उत्पादन में आज इतनी अधिक संभावनाएं हैं कि professional पढ़ाई करने वाले युवा भी, इसे, अपना स्वरोजगार बना रहे हैं। हमारे देश में मेलों का भी बड़ा सांस्कृतिक महत्व रहा है। मेले, जन-मन दोनों को जोड़ते हैं।
Read Also:- Income Tax Return: ITR भरने की आखिरी तारीख आज, देरी से भरने पर लगेगा इतना जुर्माना