Maharashtra : ‘दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले एकनाथ शिंदे
Maharashtra : महाराष्ट्र में महायुति ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। इसके बाद शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एकनाथ शिंदे ने कहा कि दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है।
आपको बता दें कि शिंदे ने कहा कि अरे अभी तो फडणवीस ने बताया, मैंने बताया, कि शाम तक रुको तब बताता हूं। शिंदे बात कर रहे थे। इसी समय अजित पवार ने कहा कि शिंदे का शाम तक पता चलेगा। दादा (अजित) को अनुभव है, शाम को भी लेने का (शपथ) और सुबह भी लेने का. इसपर वहां जोर-जोर से ठहाके लगने लगे।
5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ
जानकारी के लिए बता दें कि 23 नवंबर को महाराष्ट्र की 288 सीटों पर नतीजे आए। महायुति को भारी बहुमत मिला। अब महायुति ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ होगी। 5 : 30 बजे शपथ ग्रहण समारोह है। फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के अध्यक्ष और शिवसेना विधायक दल के नेता के तौर पर एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे नाम की सिफारिश करते हुए एक पत्र दिया है। राज्यपाल ने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर(कल) शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में होगा। हमने महाराष्ट्र की जनता से जो वादे किए हैं।
यह भी पढ़ें : UP News : नोएडा जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने लिया हिरासत में, यमुना एक्सप्रेसवे से ले गई थाने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप