सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिए हम कृत-संकल्पित हैं : CM मोहन यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार देर रात उज्जैन में अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 476 करोड रुपए लागत के सीवरेज कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम उज्जैन के गौरव में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सदैव प्रयासरत है। हम भाग्यशाली हैं, जो उज्जैन जैसा स्वर्ग हमें मिला है। आने वाले सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिए हम कृत-संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि 2329 करोड़ के कार्य किए जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग के 2533 करोड़ रुपए के तीन, ऊर्जा विभाग के 329 करोड रुपए के 6 कार्य किए जा रहे हैं। 9650 करोड़ रुपए के टू लेन तथा फोर लेन सड़क निर्माण किए जा रहे हैं। पर्यटन के 382 करोड़ रुपए, संस्कृति विभाग के 259 करोड़ रुपए के काम किए जा रहे हैं। मेडिसिटी में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
‘उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय…’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के समस्त कार्य जून 2027 में पूर्ण कर लिए जाएंगे। सिंहस्थ का व्यापक एवं भव्य आयोजन हम सब की जिम्मेदारी है। उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय पेप्सीको कंपनी द्वारा वृहद स्तर की फैक्ट्री डाली जाएगी, जो आलू के चिप्स बनाएगी। उज्जैन को शीघ्र ही “जू” की सौगात मिलने वाली है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में देश और दुनिया भर के उद्योगपति निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। प्रदेश में गौ-दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किया जा रहा है, जो भी नागरिक घर में भी गौ-पालन करेंगे उनको शासन द्वारा बोनस दिया जाएगा। असहाय निराश्रित गौ-माता का पालन शासन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए शहरों में 10-10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं निर्मित की जा रही है। प्रदेश में गौ-शालाओं को प्रति गौ-माता 20 के स्थान पर अब 40 रुपए अनुदान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हाफिद सईद का करीबी अबु कताल की हुई हत्या, मोस्ट वांटेड था यह आतंकी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप