Lok Sabha Elections 2024: एक्टिंग के बाद राजनीति में कंगना की एंट्री, BJP से लड़ेंगी चुनाव

2024 लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत पिता ने किया कंफर्म
Share

Lok Sabha Elections 2024

मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत एक्टिंग के बाद राजनीति(Lok Sabha Elections 2024) में कदम रखने वाली हैं। पिछले कुछ समय से इस बारे में चर्ची होती आई है कि क्या एक्टिंग के बाद कंगना राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं। इन्हीं चर्चा पर विराम लगाते हुए कंगना के पिता ने इस बात को कंफर्म कर दिया है।

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत?

मिली जानकारी के अनुसार कंगना आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लड़ सकती हैं। यानी अब ग्लैमर वर्ल्ड की क्वीन पॉलिटिक्स में भी ढंका बजाती दिखने वाली हैं। उनके पिता द्वारा यह जानकारी सामने आई कि वह चुनाव तो लड़ेंगी ही लेकिन भाजपा के टिकट पर ही चुनावी मैदान में उतरेंगी। हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगी। इस बात का फैसला पार्टी द्वारा ही उठाया जाने वाला है।

चुनावी मैदान में उतरने पर बोलीं कंगना

आपको बता दें कि अभी हाल ही में कंगना से पत्रकारों द्वारा सवाल किया गया था, कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लड़ेंगी या फिर नहीं। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। उवके इसी बयान के बाद से ही चुनावी मैदान में उतरने को लेकर चर्चाएं तेज है।

किस सीट से लड़ेंगी चुनाव

फिलहाल इस जानकारी को लेकर आधिकारीक तौर पर कुछ साफ नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि कंगना गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ या फिर हिमाचल प्रदेश से चुनाव लड़ सकती हैं। उनके इन्हीं राज्यों से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है। वहीं अभी हालही में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा(जेपी नड्डा) से एक्ट्रेस ने मुलाकात की थी।

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Session: सत्र के पहले दिन भड़के भाजपा विधायक, बोले ‘धारीवाल की बुढ़ापे में मति भ्रष्ट हो गई है’

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *