Advertisement

World’s Number 1 App: इंस्टाग्राम बना दुनिया का सबसे No.1 लोकप्रिय ऐप

instagram world no.1 app
Share
Advertisement

World’s Number 1 App: दुनिया का सबसे लोकप्रिय ऐप होने के कारण, लोग अक्सर सोचते हैं कि फेसबुक या कोई अन्य ऐप पहले होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। इंस्टाग्राम इन दोनों ऐप्स को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर आ चुका है। दरअसल, टिकटॉक को कुछ देशों में बैन करने से इंस्टाग्राम को फायदा हुआ है। टिकटॉक की कमी के कुछ और भी कारण हैं।

Advertisement

सेंसर टावर ने कहा कि दुनिया भर में Instagram के डाउनलोड में 20% की बढ़ोतरी हुई है। 2022 की तुलना में 2023 में इंस्टाग्राम ऐप का डाउनलोड 76.7 करोड़ था। टिकटॉक भी 73.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। चीन के इस ऐप पर भारत में प्रतिबंध लगा हुआ है, जबकि अमेरिका भी इसे बैन करने की तैयारी कर रहा है। और भारत में टिकटॉक कब का बंद हो चुका है।

World’s Number 1 App: इंस्टाग्राम कैसे बना इतना पॉपुलर?

2020 में रील्स के लॉन्च के बाद से Instagram की लोकप्रियता ज्यादा बढ़ी है। लोगों की वीडियो क्रेज ने इंस्टाग्राम रील्स को लॉन्च किया था। यूजर्स इंस्टाग्राम रील्स फीचर का उपयोग करके इस प्लेटफॉर्म पर छोटे वीडियो शेयर कर सकते हैं।

युवा पीढ़ी इंस्टाग्राम के रील फीचर को बहुत पसंद करती है। युवा विभिन्न विषयों पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। यह इंस्टाग्राम ऐप की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि है।

World’s Number 1 App: टाइम स्पेंट के मामले में टिकटॉक आगे

इंस्टाग्राम भले ही डाउनलोडिंग में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऐप बन गया हो, लेकिन टाइम स्पेंट में टिकटॉक अभी भी सर्वश्रेष्ठ है। पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार, यूजर्स ने टिकटॉक पर 95 मिनट औसत समय बिताया, जबकि इंस्टाग्राम पर 62 मिनट। यूजर्स ने स्नैपचैट पर 19 मिनट और ट्विटर पर 30 मिनट बिताए।

2020 में भारत सरकार ने टिकटॉक को बैन कर दिया था, जिसके बाद भारत ने 59 चीनी ऐप पर कार्रवाई की, जो बाइटडांस को बड़ा झटका लगा था। करीब डेढ़ अरब की जनसंख्या के साथ भारत इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनियों का सबसे बड़ा बाजार है।

ये भी पढ़े: Today Weather Report: अभी नहीं गई है ठंड फिर बरसेंगे बादल, पढ़े राज्यों के मौसम का हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *