Advertisement

पानी में भीगे अखरोट सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, रोज सुबह खाने से होंगे ये चमत्कारिक फायदे

Soaked Walnut
Share
Advertisement

Soaked Walnut: सर्दियों में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो आपके लिए अखरोट खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां अखरोट में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। अखरोट की तासीर थोड़ी गरम होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको सर्दी भी कम महसूस होगी।

Advertisement

पानी में भीगे अखरोट सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद

अखरोट (Soaked Walnut) में अल्फा लिनोलेनिक एसिडपाया जाता है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का ही एक रूप है। ये रक्त धमनियों (arteries) में फैट के जमाव (blood clot) को रोकता है और दिल को दुरुस्त रखता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो ब्रेन फंक्शन को अच्छा करता है और यादाश्त बढ़ाने में मदद करता है।

Read Also:- वजन घटाने के लिए गेहूं की जगह खाएं इस फल का आटा, रहेंगे फिट और स्लिम

अखरोट (Soaked Walnut) ब्लड शुगर और डायबिटीज में भी फायदेमंद है। यह फाइबर से भरपूर होता है और शरीर से ब्लड शुगर रिलीज करने में मदद करता है। रोजाना तीन से चार अखरोट से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही ये दर्द निवारक के तौर पर भी काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *