Advertisement

Girls Shirt Button Facts: लड़कियों की शर्ट में उल्टी तरफ क्यों होते हैं बटन, वजह जानकर होे जाएहैरान हो जाओगे

Share
Advertisement

Girls Shirt Button Facts: मॉडर्न जमाने में शर्ट का फैशन अपने आप में एक अलग ही लुक देता है। आज हम आपको पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में एक ऐसा अंतर बताने जा रहे हैं, जिस पर आपने कभी फोकस नहीं किया होगा। आप सभी ने आज के दौर में कई महिलाओं को शर्ट पहने देखा होगा, लेकिन कभी इस बात पर गौर किया है कि महिलाओं की शर्ट में लगे बटन हमेशा बायीं(left) ओर क्यों होते है, जबकि पुरुषों की शर्ट में बटन हमेशा दायीं(right) ओर लगे होते हैं।

Advertisement

अब आप लोग अपनी शर्ट के बटन चेक कर रहे होंगे। आप बेशक अपनी नई-पुरानी सभी शर्ट निकाल कर देख लें, लेकिन सच्चाई यही है। अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इसके पीछे की वजह भी बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

आपको बता दें कि शर्ट में लगी बटन की दिशा का सीधा कनेक्शन नेपोलियन बोनार्पाट(Napoleon Bonaparte) के जमाने से है। नेपोलियन अपनी शर्ट के बटन लगाने के लिए सीधे हाथ का इस्तेमाल करता थे, इसलिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नेपोलियन ने उस समय शर्ट बनाने वाले सभी लोगों को निर्देश दिया कि वे महिलाओं की शर्ट में बटन बायीं ओर लगाएं। अब आप सोच रहें होंगे कि नेपोलियन बोनापार्ट कौन है तो आपको बता दें कि नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस के महान बादशाह था।

दरअसल, पुराने समय में धनी महिलाओं ने कपड़े पहनाने के लिए नौकर रखे जाते थे। उस समय ज्यादातर नौकर या सेवक ही होते और वो दांए हाथ के होते थे। इसलिए महिलाओं की शर्ट में बायीं ओर लगे बटन को लगाने में उन्हें काफी सहूलियत होती थी। इसके अलावा कई महिलाएं जो किसी बच्चे की मां होती हैं, आमतौर पर बच्चे को बाएं हाथ में पकड़ती हैं। इस स्थिति में वे बायीं ओर लगे बटन को दाएं हाथ से आसानी से खोल कर स्तनपान करा सकती हैं।

पुरुषों के शर्ट में दाएं ओर बटन होने का सबसे बड़ा फायदा युध्द के दौरान होता था क्योंकि ज्यादातर योध्दा अपने दांए हाथ में हथियार रखते थे, इसलिए वे बटन खोलने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करने में काफी आसानी से कर सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *