बड़ी ख़बर

Kolkata case : पुलिस ने बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी और दो डॉक्टरों को किया तलब

Kolkata case : कोलकाता पुलिस ने दो डॉक्टरों को तलब किया है। इनका नाम सुवर्ण गोस्वाणी और कुणाल सरकार शामिल है, वहीं पूर्व सांसद लाकेट चटर्जी को भी तलब किया गया है। उन्हें पीड़िता की पहचान उजागर करने पर तलब किया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज है। कोलकाता मामले में लगातार डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

आपको बता दें कि इसके साथ ही टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर को भी तलब किया। दरअसल कोलकाता मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कल पुलिस मुख्यालय में पेश होना होगा। आज पुलिस ने नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई।

गृह मंत्रालय का आदेश

ऐसा बताया जा रहा है कि पोस्ट ग्रेजुएट की छात्र थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में चोट के निशान मिले थे। इसके साथ ही इसी मामले में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इसी मामले पर गृह मंत्रालय भी सख्त हो गया है। हर दो घंटे में सभी राज्यों से लॉ एंड ऑर्डर रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हर दो घंटे में केंद्रीय गृह विभाग को राज्य की लॉ एंड ऑर्डर रिपोर्ट भेजेंगे।

ये भी पढ़ें : Rajasthan: जयपुर के दो निजी अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button