कर्पूरी ठाकुर ने दी सामाजिक न्याय के आंदोलन को धार- उमेश सिंह कुशवाहा

Karpori Charcha in Samastipur

कर्पूरी चर्चा में मौजूद उमेश सिंह कुशवाहा और अन्य।

Share

Karpori Charcha in Samastipur: बुधवार को समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर विधानसभा में जेडीयू ने जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। अध्यक्षता कल्याणपुर के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं संचालन पूसा के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार ने किया। उमेश सिंह ने कहा कि समस्तीपुर की मिट्टी से निकलकर कर्पूरी ठाकुर ने देशभर में सामाजिक न्याय के आंदोलन को धार देने का काम किया।

समस्तीपुर में कर्पूरी चर्चा करना मेरा सौभाग्य

संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बोले, यह मेरा सौभाग्य है की हमारे राजनीतिक आदर्श कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर में मुझे कर्पूरी चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अगर आज पूरे देश में सामाजिक न्याय की चर्चा होती है तो इसका श्रेय जननायक कर्पूरी ठाकुर को जाता है।

विरोधी ताकतों ने लगाया जातिगणना में अडंगा

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर सामाजिक न्याय के साथ विकास का आदर्श उदाहरण पेश कर रहे हैं। आरक्षण विरोधी ताकतों द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के बाद भी हमारे नेता ने बिहार में जातीय गणना करवाई।

Karpori Charcha in Samastipur: नीतीश ने किया अतिपिछड़ों का विकास

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18 वर्षों के शासनकाल में बिहार के अतिपिछड़ा वर्गों का चैमुखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री बनते ही उनके द्वारा नगर निकाय एवं पंचायती राज में पहली बार अतिपिछड़ा आरक्षण लागू किया गया। मोदी सरकार अतिपिछड़ों की विकास में अवरोधक है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अतिपिछड़ा समाज को अब गोलबंद होना होगा।

24 जनवरी को मनाई जाएगी 100वीं जयंती

उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के अवसर पर 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपनी एकता का परिचय दें।

महेश्वर हजारी और शीला मंडल रहीं उपस्थित

इस दौरान बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल, पूर्व विधायक मंजू कुमारी, जिला अध्यक्ष डा दुर्गेश राय, नगर जिला अध्यक्ष शकुंतला वर्मा, प्रदेश महासचिव रामनाथ रमन, प्रदेश महासचिव रंजीत सहनी, प्रदेश महासचिव रणविजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Attack on Police in Bihar: पुलिस टीम पर हमला, टैब भी तोड़ा
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *