Jharkhand : हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जानें कौन-कौन बना मंत्री

Jharkhand

Jharkhand

Share

Jharkhand : हेमंत सोरेन कैबिनेट में इस बार क्षेत्रीय, जातीय समीकरण और महिला समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। आज दोपहर रांची राजभवन के अशोक उद्यान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायकों सहित 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

झारखंड में आज हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। आज दोपहर 12.30 बजे राजभवन में 11 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। हेमंत सोरेन कैबिनेट में इस बार क्षेत्रीय, जातीय समीकरण और महिला समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायकों सहित कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वाले झामुमो के 6 विधायक सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और हाफिजुल हसन हैं।

मंत्री पद की शपथ दिलाई गई

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली, वही राष्ट्रीय जनता दल राजद के संजय प्रसाद यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत स्टीफन मरांडी द्वारा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लेने के साथ हुई।

मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी

इससे पहले 28 नवंबर को राज्य में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले महीने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की थी और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की थी, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए को 24 सीट मिली थीं।

यह भी पढ़ें : UP : उन्नाव रेप कांड में कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, दो हफ्ते की मिली अंतरिम जमानत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *