Jammu – Kashmir : जम्मू – कश्मीर में आतंकियों ने सुंजवां आर्मी बेस पर की फायरिंग, एक जवान घायल

Jammu – Kashmir : जम्मू – कश्मीर में आतंकियों ने सुंजवां आर्मी बेस पर फायरिंग की। 36 इन्फ्रेंट्री ब्रिग्रेड पर हमला हुआ है। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी हो सकते हैं। सेना ने इलाके को घेर लिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले 2018 में इसी कैंप पर हमला हुआ था।
जानकारी के लिए बता दें कि आतंकियों ने सुबह 11 बजे घटना को अंजाम दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकियों ने आर्मी बेस पर 36 इन्फेंट्री ब्रिग्रेड को निशाना बनाया। इस फायरिंग में एक जवान घायल हो गया है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का मुंह – तोड़ जवाब दिया। हालांकि आतंकी भागने में कामयाब हो गए। अब सुरक्षाबलों ने इलाके की घेरा – बंदी कर दी है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी हो सकते हैं।
इसी आर्मी कैंप पर हमला किया था
आपको बता दें कि 2018 की बात करें तो आतंकियों ने इसी आर्मी कैंप पर हमला किया था। उस समय तीन सैनिक शहीद हुए थे। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था और सर्च ऑपरेेशन चलाया था। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आंतकियों को ढेर कर दिया था। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले बढ़ गए हैं। जिसको लेकर सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
भेड़िए ने फिर किया अटैक, एक बुजुर्ग और मां के साथ सो रहे बच्चे को बनाया निशाना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप