Uncategorized

किश्तवाड़ में एक वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की मौत

Jammu – Kashmir : किश्तवाड़ के मस्सू पद्दर इलाके में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया और 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। राहत बचाव कार्य जारी है। इसमें दो अन्य व्यक्ति भी सवार थे। अभी उनका पता चला है। डॉ जितेंद्र सिंह ने पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पोस्ट किया है। उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘अभी-अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में सवार 4 यात्री मौके पर ही मृत पाए गए हैं। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति।

बताया जा रहा है कि एक बोलेरो कैंपर फिसल गई और ग्वार मस्सू में गहरी खाई में गिर गई। चार शवों को बरामद किया गया है, वहीं कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। इस गाड़ी में छह लोग सवार थे। उनके लिए अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि यह दुर्गम इलाका है, जिस वजह से राहत और बचाव कार्य कठिनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने जताई अपनी हत्या की आशंका, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button