राष्ट्रीय

ISRO ने चांद की सतह के तापमान से जुड़ा एक ग्राफ किया जारी, रोवर प्रज्ञान ने नापा तापमान

इसरो ने रविवार को चांद की सतह के तापमान का ग्राफ जारी किया है। रोवर को चांद की ऊपरी सतह पर 50 डिग्री सेल्सियस तापमान मिला। चांद की सतह से मात्र 8 सेंटीमीटर नीचे पहुंचने पर रोवर के चंद्र थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट ने माइनस 10 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया। यानी 8 सेंटीमीटर नीचे जाने पर तापमान 60 डिग्री नीचे पहुंच जा रहा है।

इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा किए गए इन-सीटू अध्ययन के आधार पर यह डेटा सामने रखा है। इसरो ने बताया कि विक्रम लैंडर ने चेस्ट जांच का इस्तेमाल करते हुए चंद्रमा की सतह से 8 सेंटीमीटर की गहराई पर विभिन्न तापमानों का अध्ययन किया है।

यहां ये बात ध्यान देने की है, इस समय जब रोवर काम कर रहा है, तब चांद पर सूर्य का प्रकाश पहुंच रहा है। इसका मतलब है कि चांद पर रात के समय ये तामपान और अधिक नीचे जा सकता है। बता दें कि चंद्रमा पर दिन और रात धरती के 14-14 दिनों के बराबर होते हैं।

ये भी पढ़ें: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,कई लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button