
Indian Railway : ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कई बार यात्रियों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है जब कन्फर्म सीट होने के बावजूद कोई अन्य यात्री उस पर बैठ जाता है। यह समस्या खासकर लंबी दूरी की यात्राओं में ज्यादा देखने को मिलती है और कई बार यह विवाद का कारण भी बन जाती है। हालांकि रेलवे ने ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए स्पष्ट नियम और सहायता व्यवस्था बनाई हुई है।
पहले बातचीत से सुलझाएं मामला
अगर कोई आपकी सीट पर बैठा है तो सबसे पहले शांत रहकर स्थिति को संभालें। अक्सर ऐसा होता है कि यात्री गलती से गलत सीट पर बैठ जाते हैं या फिर अनकन्फर्म टिकट होने की वजह से एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में विनम्रता से बात करके उन्हें अपनी सीट खाली करने के लिए कहा जा सकता है।
TTE की मदद से तुरंत समाधान
अगर बातचीत से मामला नहीं सुलझता है तो तुरंत ट्रेन में मौजूद TTE (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) से संपर्क करें। TTE आपकी सीट से जुड़ी समस्या को मौके पर ही हल करने में मदद करता है।
139 हेल्पलाइन और रेल मदद ऐप
यदि TTE उपलब्ध न हो, तो यात्री रेलवे की 139 हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा SMS के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसमें “SEAT” लिखकर PNR नंबर, सीट नंबर और अनजान यात्री की जानकारी भेजनी होती है। साथ ही रेल मदद ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज कर तेजी से कार्रवाई करवाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें – अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन, जामनगर में खास अंदाज में हुआ सेलिब्रेशन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









