Advertisement

Maldives News: मालदीव की राजनीति खूनखराबे पर उतरी,भारत समर्थक पार्टी के प्रॉसिक्यूटर जनरल की हत्या

Maldives Prosecutor General Hussain Shameem stabbed news in hindi

Maldives Prosecutor General Hussain Shameem stabbed news in hindi

Share
Advertisement

Maldives News: मालदीव की राजनीति अब खूनखराबे पर उतर आई है। बता दें, कि मालदीव में भारत समर्थक पार्टी के नियुक्त मालदीव के प्रॉसीक्यूटर जनरल हुसैन शमीम को अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से चाकू मार दिया है। इनकी नियुक्ति भारत समर्थक पार्टी एमडीपी ने की थी। वहीं बताया जा रहा है कि प्रॉसिक्यूटर जनरल शमीम को अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से चाकू मार दिया है।

Advertisement

मालदीव की राजनीति खूनखराबे पर उतरी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मालदीव की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। इतना ही नहीं जो घमासान संसद के अंदर लात घूंसों से शुरू हुआ। वह सड़क पर चाकू मारने की घटना तक पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी द्वारा नियुक्त मालदीव के प्रॉसीक्यूटर जनरल हुसैन शमीम को अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से चाकू मार दिया।

गौरतलब है कि प्रॉसीक्यूटर जनरल हुसैन शमीम की नियुक्ति मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने की थी। जो पिछले साल नवंबर तक सरकार में थी। इसी भारत समर्थक पार्टी ने हुसैन शमीम को प्रॉसिसीक्यूटर जनरल नियुक्त किया था।

अभी तक नहीं पता चली हत्या की वजह

गौरतलब है कि शमीम पर दिनदहाड़े प्राणघातक हमला हुआ है, लेकिन फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है। कि प्रॉसिक्यूटर जनरल पर यह हमला किसने किया है। और यह भी नहीं पता चला है कि क्या राजनीतिक रंजिश है या लूटपाट जैसी वारदात के चलते उन पर हमला हुआ है। बता दें, कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर महाभियोग प्रस्ताव लाने के बाद इस तरह की घटना के बाद सत्ताधारी पार्टी को संदेह के घेरे में रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/sports/mayank-agarwal-files-police-complaint-in-suspension-of-poision-news-in-hindi/

वहीं इसी बीच भारत समर्थक विपक्षी पार्टी एमडीपी ने कहा है कि उसने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी सरकार के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव शुरू करने के लिए आवश्यक पर्याप्त हस्ताक्षर एकत्र कर लिए हैं।

जल्द ही मोइज्जू के खिलाफ जारी होगा महाभियोग प्रस्ताव

हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि चीन समर्थक राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव जल्द ही संसद में पेश किये जाने की संभावना है। वहीं महाभियोग से बचने के लिए मोहम्मद मुइज्जू ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। लेकिन संसद में भारत समर्थक मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी और गठबंधन के पास बहुमत है। इस लिहाज से मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति पद से हटाने की संभावना काफी बढ़ गई है। इसके लिए एमडीपी लगातार कोशिशों में जुटी है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें