IFS रणधीर जायसवाल ने लिया MEA Spokesperson का चार्ज, अरिंदम बागची को UN में जिम्मेदारी

MEA Spokesperson: आईएफएस रणधीर जायसवाल ने आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता का पद ग्रहण कर लिया, उन्होंने आईएफएस अरिंदम बागची का स्थान लिया है। बागची को भारत सरकार ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी बुधवार को समाचार एजेंसी ANI ने एक पोस्ट के माध्यम से दी। 1995-बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी और विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रैंक पर नियुक्त, अरिंदम बागची ने मार्च 2021 में प्रवक्ता के रूप में पदभार संभाला।
MEA Spokesperson: कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई
उनका कार्यकाल कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। जिसमें कोविड -19 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संबंध पर काम किया। इसके अलावे पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध, साथ ही पिछले साल सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के दौरान भी बतौर प्रवक्ता उन्होंने जिम्मेदारी निभाई और हाल ही में भारत-कनाडा तनाव सहित विभिन्न भागीदारों के साथ राजनयिक रिश्ते पर भी भारत का पक्ष मीडिया के सामने रखते हुए दिखाई दिए।
MEA Spokesperson: कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवा
रणधीर जायसवाल, भारतीय विदेश सेवा के 1998 बैच के अधिकारी हैं और पहले न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में कार्यरत थे। जायसवाल ने जुलाई 2020 में महावाणिज्यदूत की भूमिका निभाई, जब उन्होंने कोविड-19 महामारी के चरम को देखा, जहां उन्होंने फंसे हुए भारतीय पर्यटकों, छात्रों और प्रवासी सदस्यों की स्वदेश वापसी की सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आधिकारिक तौर पर 26 नवंबर, 2023 को न्यूयॉर्क में अपना कार्यकाल समाप्त किया। इसके अलावे जायसवाल के राजनयिक करियर में पुर्तगाल, क्यूबा, दक्षिण अफ्रीका और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।
ये भी पढ़ें- कैदियों के बीच Caste Based Discrimination के खिलाफ SC में पत्रकार की याचिका
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar