Biharराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बिहार में भाजपा आई तो अपराधी नेपाल जाएंगे या पातालः सम्राट चौधरी

Bihar news: बक्सर के नगर भवन में बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो अपराधी या तो नेपाल जाएंगे या पाताल। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। प्रदेश सरकार इस पर अंकुश लगाने में विफल है।

‘नीतीश मुक्त बनेगा बिहार’

उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटें भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीतेगी। देश कांग्रेस मुक्त एवं बिहार नीतीश मुक्त बनेगा। देश की जनता नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है।

‘अपराधियों के घरों पर चलेगा बुल्डोजर’

सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों के कल्याण को लेकर कई योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ देश के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है, इस पर अंकुश आवश्यक है। प्रदेश में बीजेपी का नेतृत्व होगा तो अपराधी नेपाल व पाताल में नहीं गए तो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात की तरह बिहार में भी उनके घरों पर बुल्डोजर चलेगा। स्थानीय सांसद व केद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यकर्ताओं में जोश, किया स्वागत

इस कार्यक्रम के अवसर पर बक्सर पूरी तरह भाजपा के बैनर-पोस्टर से पट गया था। भाजपा नेता अमित पांडेय ने पडरी मोड पर अपने टीम के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया एवं मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री, बक्सर सांसद अश्विनी चौबे का स्वागत भगवान श्रीराम के चित्र मोमेंटो से किया गया।

रिपोर्ट: आशुतोष, संवाददाता, बक्सर, बिहार

ये भी पढ़ें:नीतीश के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री का बयान

Related Articles

Back to top button