बच्चों का बारिश के मौसम में कैसे रखें ध्यान? जानें खाने की कौन सी चीजें बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद

बारिश का मौसम सभी को सुहाना लगता है। लेकिन बारिश का यही मौसम बीमारियों को भी साथ लाता है। खासतौर से इस मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ जरा सी भी लापरवाही आपके बच्चों को कर सकती है बीमार। आज हम आपको बताएंगे कि अपने बच्चों को ऐसा क्या खिलाएं कि जिससे आपके बच्चे रहें स्वस्थ और खुशहाल।
यह भी पढ़ें: विश्वभर के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग लिस्ट हुई जारी, भारत को मिला 87वां स्थान, जापान शीर्ष पर
भिगाए हुए ड्राय फ्रूट्स बनेंगे रामबाण
हम सभी जानते हैं कि फल अच्छी सेहत के लिए रामबाण है। इसीलिए आप सुबह में एक ताजा फल या फिर बादाम या फिर भिगोए हुए काले मुन्नके को एक या दो किस्में केसर के साथ भिगो दें। दिन की शुरुआत या तो एक फल या भीगे हुए बादाम या 2 केसर की भीगी हुई किशमिश से करें। यह न सिर्फ उनके एनर्जी लेवल को ऊपर रखता है बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर है। आपको बता दें कि बादाम में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य के लिए जरूरी आयरन और प्रोटीन होते हैं।
आवला
हम सभी जानते हैं कि विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व है। इसीलिए अगर हम विटामिन से भरपूर चीजों को अपने बच्चों को खिलाएं तो शायज ये बहुत अच्छी आदत होगी। अगर आप अपने बच्चे को आवला खिलातें हैं तो फिर ये आपकी सेहत में चार चांद लगा देगा। आवला विटामिन सी के उच्च स्तर के साथ संक्रमण और यहां तक कि सिरदर्द या चक्कर से भी लड़ता है। आपका बच्चा अगर आसानी से आंवला नहीं खाता, तो आप किसी फ्रूटी रेसिपी के जरिए उसे खिला सकते हैं। इसके अलावा आंवला कैंडी भी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
देसी चीजें
बच्चों को देसी चीजें खिलाने पर जोर देना चाहिए। बच्चे को पनीर चीला, जामुन, चटनी, काढ़ा जैसी चीजें जरूर दें। इन चीजों में न सिर्फ पोषक तत्व भरपूर होते हैं बल्कि इन्हें खाने से बच्चे की इम्यूनिटी भी काफी बढ़ती है। बच्चों को आलू की जगह शकरकंदी और दूसरी सब्जियां दें।
यह भी पढ़ें: CBSE ने घोषित किया 10वीं का रिजल्ट, शामली की दिया नामदेव बनी टॉपर, यहां करें चेक