Mahendra Singh Dhoni Birthday: फिल्मी लव स्टोरी से कितनी अलग है महेंद्र सिंह धोनी की रियल लव स्टोरी? बचपन की दोस्त से कैसे हुआ प्यार?
Aarti Agravat7 July 2023 - 8:29 AM
2 minutes read
Mahendra Singh Dhoni Birthday Special
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी और साक्षी की रियल लव स्टोरी।
आखिरी गेंद पर छक्का जड़ मैच को अपने नाम करने वाले अपने हैलिकॉप्टर शॉट से फैंस के दिलों पर राज करने वाले और भारत को दूसरी बार वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंद धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। धोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं। उनकी शादी साक्षी रावत से हुई है। और उनकी एक प्यारी सी बेटी जीवा भी है। तो चलिए धोनी के बर्थडे पर जानते हैं उनकी और साक्षी की रोमांटिक लव स्टोरी।
बचपन में रांची के स्कूल में पढ़ते थे साक्षी के साथ
धोनी का परिवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से है। लेकिन धोनी का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। धोनी के पिता पान सिंह रांची स्थित मैकॉन में नौकरी करते थे और इस वजह से वें यहीं बस गए थे। वहीं साक्षी का परिवार कोलकाता से ताल्लुक रखता था। साक्षी और धोनी के पिता मैकॉन में साथ काम करते थे और दोनों दोस्त थे। इसलिए धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से जानते थे। धोनी और साक्षी रांची के स्कूल में साथ पढ़ते थे। हालांकि बाद में साक्षी का परिवार देहरादून आकर बस गया था।
10 साल बाद इस तरह हुई थी धोनी और साक्षी की मुलाकात
साक्षी अपने परिवार के साथ देहरादून शिफ्ट हो चुकी थी। दोनों का दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं था। लेकिन तकरीबन 10 साल बाद 2007 में एक बार फिर धोनी और साक्षी की मुलाकात कोलकाता में हुई। दरअसल इस दौरान टीम इंडिया कोलकाता के ताज बंगाल होटल में ठहरी हुई थी और दिलचस्प बात ये है कि साक्षी यहां से इंटर्नशिप कर रही थीं। साक्षी के मैनेजर युधाजीत दत्ता ने धोनी और उनकी मुलाकात कराई थी।
ऐसे परवान चढ़ा धोनी और साक्षी का प्यार
होटल में मैनेजर द्वारा कराई गई मीटिंग के दौरान धोनी ने साक्षी का फोन नंबर ले लिया था। इसके बाद धोनी ने साक्षी को मैसेज किया। फिर क्या था दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। 4 जुलाई 2010 को धोनी और साक्षी ने शादी कर ली। इस कपल ने 6 फरवरी 2015 को प्यारी सी बेटी जीवा को जन्म दिया। फिलहाल धोनी और साक्षी अपनी बेटी संग खुशहाल जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं।