Other States

केरल में भीषण सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से भिड़ी कार, 8 लोगों की मौत

Road Accident : केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने आठ परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया. कैपामंगलम इलाके में हाईवे किनारे खड़ी लॉरी में एक कार जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में मौजूद सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मृतकों के तमिलनाडु के छात्र होने की बात सामने आ रही है.

पुलिस के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार रात लगभग 11:40 बजे पनंबिक्कुन्नु इलाके में हुई. कार गुरुवायूर की ओर से कोडुंगलूर जा रही थी. इसी दौरान हाईवे पर खड़ी लॉरी से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की. काफी मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया है.

तमिलनाडु के छात्रों की होने की आशंका

पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल कार तमिलनाडु नंबर की है. मृतकों की पहचान और उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. प्रारंभिक जांच में आशंका है कि कार में सवार सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले छात्र थे. फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

भिंड में भी हुआ था दर्दनाक हादसा

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भी सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई थी. छीमका गांव के पास मजदूरों से भरे वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी थी. दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए थे. बताया गया कि मजदूर धान की रोपाई के बाद लौट रहे थे. नेशनल हाईवे 719 पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button