राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
Holi 2025 : आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।
देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा इस बार होली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाएं। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें और जल संरक्षण करें।
देश भर में होली खेली जा रहीं है
हिन्दू धर्म में होली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल दो दिन के इस उत्सव में पहले दिन यानी 13 मार्च की देर रात होलिका दहन किया गया। आज रंगों के साथ देश भर में होली खेली जा रहीं है।
यह भी पढ़ें : संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंची ASI की टीम, नपाई का कार्य शुरू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप