
Haryana : हरियाणा में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। आज चुनाव प्रचार का आखिरी चरण है। 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। ऐसे में नेता अपनी पार्टियों दलबदल का खेल जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। ऐसे में कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट लिखा है पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के उत्पीड़ित और वंचित वर्गों के लिए अपनी आवाज उठाई है।
2021 की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस में थे। इसके बाद 2022 की बात करें तो आम आदमी पार्टी ज्वॉइन किया था। इस साल वह बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ की थी। आपको बता दें कि 1 घंटा पहले वह बीजेपी की रैली में शामिल हुए थे। इसके बाद राहुल गांधी की रैली में वह दिखाई देते हैं। उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की बात करें तो अशोक तंवर सिरसा सीट से लड़े थे। कुमारी शैलजा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे। 2019 में कांग्रेस को छोड़ा था।
कांग्रेस ने लिखा..
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट लिखा है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के उत्पीड़ित और वंचित वर्गों के लिए अपनी आवाज उठाई है. हमारे संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर, वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व सांसद, बीजेपी की अभियान समिति के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए।
अरविंद केजरीवाल खाली करेंगे सरकारी आवास, AAP सांसद अशोक मित्तल के आवास पर रहेंगे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप