Hamirpur: भाजपा नेता ने बैलगाड़ी में बेटी की विदाई, अनोखी शादी देखने उमड़ी भीड़

Share

 Hamirpur: शादी में कुछ अलग करना किसको पसंद नहीं होता आज कल तो अपनी शादी को अनोखा बनाने का ट्रेंड चल रहा है। अब ऐसे में ट्रेंड के नाम पर आप किसी पुरानी परंपरा को जीवंत कर दें तो बात ही कुछ और है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला यूपी के हमीरपुर में जहां एक भाजपा नेता ने अपनी इंटीरीयर डिजाइनर बेटी की विदाई बैलगाड़ी में की..जी हां आपने ऐसी कई विदाई देखी होंगी। जहां दुल्हन लग्जरी कार और हेलीकॉप्टर में विदा होती है, लेकिन भाजपा नेता ने अपनी बेटी की विदाई एक बैलगाड़ी में की।

Hamirpur: बैलगाड़ी में की बेटी की विदाई

दरअसल राठ कस्बे में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान ने कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित अपने ही गेस्ट हाउस से बेटी की शादी की थी। इसके बाद जब बेटी की विदाई की बारी आई तो उसके लिए बैलगाड़ी को फूलों से सजाया गया। कस्बे में जैसे ही सजी हुई बैलगाड़ी से विदाई होने की बात फैली कस्बे के लोग वहां इकट्ठा हुए और फूलों की बारिश करने लगे। वहीं विदाई स्थल से दो किलोमीटर दूर स्थित ससुराल तक बैलगाड़ी से रास्ता तय किया गया..जिसमें करीब 40 मिनट का समय लगा और पूरे रास्ते लोगों में इसे देखने की होड़ रही। अब आप सोच रहे होंगे कि भला बैलगाड़ी में विदाई करने की वजह क्या रही होगी।

दरअसल भाजपा नेता प्रीतम सिंह का कहना है कि उन्होंने बताया कि बैलगाड़ी किसानों का महत्वपूर्ण साधन रही है। समय के साथ लोगों ने इसे भुला दिया। सभी लोग कार की जगह बैलगाड़ी से अपनी बेटी की विदाई करें। जिससे किसानों की अतिरिक्त आमदनी होगी और गोवंश के संरक्षण को बल मिलेगा। एक और वजह बेटी की शादी को यादगार बनाना हैं। जिसे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कौन हैं भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान?

अगर बात करें कि कौन हैं भाजपा नेता प्रीतम सिंह तो बता दें वे विधानसभा और दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। प्रीतम सिंह किसान ने अपनी राजनीति का सफर भाजपा पार्टी से शुरू किया था।  2007 में भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें हार मिली थी 2009 में भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उसमें भी उन्होंने हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2014 में भाजपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस से टिकट लेकर लोकसभा का चुनाव लड़ा और फिर हार गए। चुनाव हारने के बाद दोबारा प्रीतम सिंह किसान ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। अब वर्तमान में वह भाजपा में हैं।

यह भी पढ़ें:-Delhi: दिल्ली की 50 लाख महिलाओं को मिलेगा ‘महिला सम्मान योजना’ का लाभ – सीएम केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”