GNDU College: Student के साथ हुआ ऐसा हादसा, मच गयी अफरा-तफरी

GNDU College News: पंजाब के जिला पठानकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुरु नानक देव युनिवर्सिटी(जी.एन.डी.यू.) कॉलेज की पहली मंजिल से एक छात्र अचानक गिर गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बी.एस.सी. आई.टी. का एक छात्र कनवर रोजाना की तरह कॉलेज आया था। दोपहर के वक़्त अचानक वह पहली मंजिल से गिर गया। जहां उसकी आवाज सुनकर कॉलेज का पूरा स्टाफ व छात्र इकट्ठे हो गए। इस घटना के बाद पूरे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। कंवर को घायल अवस्था में तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : पंजाब के लोगों को CM मान ने दी बड़ी राहत, Punjab की इन सड़कों को टोल फ्री करने का किया ऐलान