Delhi NCRक्राइमबड़ी ख़बर

गाजियाबाद में तीन सगी नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या, वजह जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

Ghaziabad Suicide Case : आए दिन बच्चों द्वारा किए जा रहे आत्महत्या के मामले चौंका रहे हैं। बच्चों की अब सहनशीलता इतनी कम हो गई है कि छोटी-छोटी बात पर आत्मघाती कदम उठा ले रहे हैं। इसका एक नहीं अनेक उदाहरण भी है। इस बीच एक और ताजा उदाहरण तब स्थापित हो गया जब गाजियाबाद में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बेटियों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

मामला गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके की है जहां मंगलवार की रात करीब ढ़ाई बजे कथित तौर पर अपने माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर आपत्ति जताए जाने के बाद तीन सगी बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से कूदकर जान दे दी। तीनों ने यह कदम तब उठाया जब इनके माता-पिता अपने कमरे में सो रहे थे। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। तीनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है। 

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक लड़कियां दिल्ली निवासी चेतन कुमार की तीन बेटियां थीं। चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और पिछले तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराए पर रह रहे थे।

ऑनलाइन गेमिंग की आदत और शिक्षा में कमी

मृतक बहनों के बारे में जानकारी मिली है कि वे पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेमिंग की आदी हो चुकी थीं। कोरोना महामारी के बाद से उनका स्कूल नियमित नहीं था, और वे घर पर ही ज्यादा समय बिताती थीं। ऑनलाइन गेम खेलने की उनकी आदत परिवार के लिए चिंता का कारण बन गई थी। खासकर उनके माता-पिता ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह दुखद घटना घटी।

परिवार में गहरा शोक और मानसिक तनाव

इस घटना ने न केवल परिवार को गहरे मानसिक शोक में डुबो दिया है, बल्कि इलाके में भी एक खौफ और चिंता का माहौल बना दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों बहनें इतनी छोटी उम्र में इस कदम को उठाने के लिए मजबूर हुईं, और इसने यह सवाल खड़ा किया है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक माहौल पर क्या असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें – अमृतसर में सरहद पार से चल रहे हथियार तस्करी नेटवर्क के 3 गुर्गे 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button