
Naravane Book Controversy : पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘Four Stars Of Destiny’ के लीक मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने प्रकाशक Penguin India की टीम को पूछताछ के लिए बुलाया और नोटिस देकर कई सवालों के जवाब मांगे।
जवाबों का विश्लेषण करेगी स्पेशल सेल
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने Penguin India की टीम से 15 सवालों के जवाब मांगे हैं। जिसमें से टीम ने कुछ सवालों के जवाब दिए हैं और कुछ सवालों के जवाब देने के लिए समय मांगा है। वहीं जब प्रकाशक Penguin India द्वारा सभी सवालों के जवाब दे दिए जाएंगे। उसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल जवाबों का विश्लेषण करेगी।
लीक मामले में गंभीर साजिश की आशंका
सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि किताब को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की अनिवार्य क्लीयरेंस के बिना लीक किया गया। किताब का सर्कुलेशन सबसे पहले ऑनलाइन बिक्री के लिए कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और अमेरिका में उपलब्ध कराई गई। इसी आधार पर स्पेशल सेल ने आपराधिक साजिश की धाराओं में FIR दर्ज की है। जांच का दायरा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ाया गया है।
लीक हुई किताब का ऑनलाइन प्रसार
जांच में यह सामने आया कि लीक वर्जन सबसे पहले .io डोमेन एक्सटेंशन पर अपलोड हुई, जो ब्रिटिश इंडियन ओशन टेरिटरी से जुड़ा है। इसके बाद यह किताब कई अन्य होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर फैल गई। मामले में स्पेशल सेल अब किताब के ISBN नंबर की भी जांच कर रही है। बता दें कि ISBN एक 13 अंकों का यूनिक डिजिटल कोड है जो किसी भी किताब की पहचान के लिए इस्तेमाल होता है।
ये भी पढ़ें – पहले दामाद के साथ भागकर की शादी, अब जीजा के साथ फरार हुई अलीगढ़ की सपना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








