फिलिस्तीनियों के साथ हो रहे घोर अन्याय के खिलाफ सभी को उठानी चाहिए आवाज : प्रियंका गांधी

New Delhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे फलस्तीनियों के नरसंहार को रोकने के लिए गाजा में युद्धविराम की मांग को लेकर चलाए गए वैश्विक अभियान में हिस्सा लें। प्रियंका ने यह भी कहा कि फलस्तीनियों के साथ हो रहे घोर अन्याय के खिलाफ सभी को आवाज उठानी चाहिए। फलस्तीनी कार्यकर्ताओं और कई संगठनों ने गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग को लेकर वैश्विक हड़ताल का आह्वान किया है।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट किया कि फलस्तीनी लोगों और उनके बच्चों के नरसंहार को रोकने के लिए गाजा में युद्धविराम की मांग को लेकर 11 दिसंबर को वैश्विक हड़ताल में भाग लें। हम सभी को उनके खिलाफ हो रहे घोर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हमास के शासन वाले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या 16,200 से अधिक हो गई है और 42,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
हमास चरमपंथियों ने किया था हमला
हमास चरमपंथियों द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए हमलों के बाद इज़राइल ने गाजा पर बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण शुरू किया। हमास के 7 अक्टूबर के हमले के दौरान इजराइल के लगभग 1,200 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में ज्यादातर आम नागरिक शामिल थे।
सभी को आवाज उठानी चाहिए
प्रियंका गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे फलस्तीनियों के नरसंहार को रोकने के लिए गाजा में युद्धविराम की मांग को लेकर चलाए गए वैश्विक अभियान में हिस्सा लें। प्रियंका ने यह भी कहा कि फलस्तीनियों के साथ हो रहे घोर अन्याय के खिलाफ सभी को आवाज उठानी चाहिए।
यह भी पढ़ें – महुआ मोइत्रा ने अपने लोकसभा क्षेत्र के वोटर्स से कहा, “मैं आपकी बेटी हूं, आपके साथ रहूंगी..।”