Advertisement

सिनेमा प्रेमियों के लिए आ रहा जबरदस्त महीना, रिलीज होने जा रही एक साथ कई फिल्में

Share

भूल भुलैया में अक्षय कुमार (Akshay kumar) थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। उसके बाद लम्बे समय से फैंस को भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa 2) का इंतजार था लेकिन अब बहुत जल्द ये इंतजार खत्म होने वाला है।

Bhool Bhulaiyaa 2
Share
Advertisement

Entertainment News: पिछले 2 साल से चल रही महामारी ने सभी को मायूस करके रख दिया है। यहां तक की आम इंसान के जिंदगी में ही नहीं बल्कि थिएटरों में भी मायूसी छाई हुई थी। लेकिन तीसरी लहर के बाद सिनेमाघरों (Cinemahouse) की रौनक एक बार फिर से बढ़ गई है। क्योंकि इस महीने में फिल्मों (Film) की झड़ी लगने वाली है। कई बड़े सितोरों की एक साथ कई फिल्में आने वाली हैं। आपके लिए ड्रामा, हॉरर और थ्रिलर से भरी फिल्में मई के महीने एक साथ रिलीज (Release) होने वाली हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) का।

Advertisement

KGF Chapter 2 ने बनाया ऐतिहासिक रिकार्ड, फैंस ने की रॉकी भाई पर चांदी के सिक्कों की बरसात

भूल भूलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)

लोग लम्बे समय से इस फिल्म (Film) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इस मई के महीने लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है यह फिल्म मई के महीने में रिलीज होने वाली है। भूल भुलैया में अक्षय कुमार (Akshay kumar) थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। उसके बाद लम्बे समय से फैंस को भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa 2) का इंतजार था लेकिन अब बहुत जल्द ये इंतजार खत्म होने वाला है।

जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordar)

जयेशभाई का इंतजार रणवीर के फैंस को लम्बे समय से है जो कि जल्द ही खत्म होने वाला है। इस फिल्म में बोमन ईरानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के पिता के रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही रणवीर सिंह इस फिल्म में एक गुजराती लड़के की भूमिका निभाई है। फिल्म में रणवीर के पिता गांव के सरपंच की भूमिक में हैं। ये फिल्म थ्रिएटरों (Theater) में 13 मई, 2022 को रिलीज (Release) होगी। इस फिल्म की कहानी में लड़का और लड़की के बीच के भेदभाव को दिखाया गया है और यह फिल्म सामाजिक संदेश देने के रुप में भी उभर कर नजर आएगी। इस फिल्म (Film) में रणवीर सिंह के लुक के भी खूब चर्चा हो रही है।

अनेक (Anek)

यूं तो आयुष्मान खुराना (Ayushmaan Khurana) ने अपनी एक्टिंग के बॉलीवुड (Bollywood) में झंडे गाड़ रखे हैं। आयुष्मान खुराना सिंगिग (Singing) से लेकर एक्टिंग (Acting) तक के लिए अपनी भूमिका के लिए मशहूर हैं इनकी अपकमिंग फिल्म अनेक भी मई में ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान को अंडरकवर ऑफिसर (Officer) के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में आयुष्मान का लुक भी बिल्कुल अलग नजर आ रहा है और यह काफी चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

आंख मिचौली (Aankh Micholi)

काफी समय से चर्चा में बनी फिल्म आंख मिचौली अब सभी का इंतजार खत्म करते हुए मई के महीने में रिलीज होने वाली है। ये एक फैमिली ड्रामा (Family Drama) फिल्म है। उमेश शुक्ला के निर्देशन (Director) में बनी फिल्म ‘आंख मिचौली’ 13 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। जिसकी कहानी परिवार में अलग-अलग स्वभाव के लोगों के बीच उत्पन्न मतभेदों पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी जितेंद्र परमार ने लिखी है। परेश रावल के अलावा शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिमन्यु, मृणाल ठाकुर, अभिषेक बनर्जी,और विजय राज इस फिल्म में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *