मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ने महाशिवरात्रि 2024 पर वीडियो शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं

Mahashivratri 2024: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। बता दें, कि आज के दिन हर भक्त भगवान शिव को खुश करने के लिए उनसे प्रार्थना करता है। तो वहीं बी-टाउन दिवा माधुरी दीक्षित जो महादेव भक्त है उन्होंने भी महादेव को खुश करने के लिए शिव नृत्य किया। साथ ही गरुड़ पुराण, पदम पुराण, स्कन्द पुराण, शिव पुराण तथा अग्नि पुराण सभी में महाशिवरात्रि पर्व की महिमा का विशेष वर्णन मिलता है। और महाशिवरात्रि 2024 के खास मौके पर माधुरी दीक्षित ने Mahashivratri 2024 फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

माधुरी दीक्षित ने महाशिवरात्रि पर किया नृत्य

बता दें, कि माधुरी दीक्षित हमेशा महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए शिव नृत्य करती हैं। और अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिव और गौरी गाने पर शानदार प्रस्तुति का वीडियो शेयर किया है। वहीं प्रशंसक भी उनकी सुंदरता और नृत्य की हमेशा खूब तारीफ करते हैं।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/kejriwal-to-launch-lok-sabha-campaign-from-delhi-headquarter-news-in-hindi/

माधुरी दीक्षित ने अपने फैंस को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

हालांकि इस वीडियो में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अपने खूबसूरत डांस मूव्स से एक्ट्रेस ने सबी का दिल जीत लिया है। आपको बता दें,अभिनेत्री होने के साथ-साथ माधुरी सबसे खूबसूरत नर्तकियों में से एक हैं और उन्होंने अक्सर अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को इंप्रेस किया है। और यह वीडियो सभी का दिल जीत रहा है। माधुरी दीक्षित के साथ-साथ अन्य बी टाउन सेलेब्स ने भी लोगों के महाशिवरात्रि 2024 की शुभकामनाएं दी हैं।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button