दिल्ली में बढ़ी गर्मी, तीन साल में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज, IMD ने दी चेतावनी

Delhi Wether :

दिल्ली में बढ़ी गर्मी, तीन साल में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज, IMD ने दी चेतावनी

Share

Delhi Wether : दिल्ली का मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इस दौरान गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले दिल्ली में इतना अधिक न्यूनतम तापमान 2022 में रिकॉर्ड किया गया था। जब पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रहा।

25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है

मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी लोगों के लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है। बता दें कि 26 अप्रैल तक दिल्ली में तापमान 42 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 दर्ज किया गया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार शाम चार बजे शहर की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में थी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 दर्ज किया गया। प्रदूषण में बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *