दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
Delhi Weather : मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में गर्मी और लू का कहर पिछले कुछ दिनों से जारी है। इस बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना वयक्त की है। जबकि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन के समय में पन्द्रह से बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
मंगलवार शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। येलो अलर्ट के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।
अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत से 32 प्रतिशत के बीच रहा। रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और पिछले छह सालो में अप्रैल में दर्ज किया गया सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 25 अप्रैल 2019 को यह 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वायु गुणवत्ता लगातार सातवें दिन भी खराब श्रेणी में रही
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वायु गुणवत्ता लगातार सातवें दिन भी खराब श्रेणी में रही। शाम चार बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
यह भी पढ़ें : OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और कॉम्पैक्ट डिजाइन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप