Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिर गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना दोपहर 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की अन्य बिल्डिंगों को भी खाली करा लिया गया है।
स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियों के दबने की भी जानकारी है।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दिल्ली (Delhi) की इस बिल्डिंग में पीजी (PG) चलता था, जिससे मलबे में बच्चों के दबे होने की आशंका है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कितने बच्चे अंदर फंसे हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया
सीएम रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताते हुए जानकारी दी कि, ”RK पुरम के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से बहुत चिंता है। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। हालात पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बताया जा रहा है कि जिस इमारत के गिरने की जानकारी सामने आई है,उसमें हॉस्टल संचालित होने की बात कही जा रही है। हालांकि,प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हादसे के वक्त इमारत में कितने छात्र मौजूद थे। सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के नजदीक स्थित है और इलाके में बड़ी संख्या में पीजी और हॉस्टल संचालित होते हैं। यही वजह है कि इमारत गिरने के बाद छात्रों और उनके परिजनों के बीच भी चिंता बढ़ गई है।
सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता
हादसे के बाद एहतियात के तौर पर आसपास की कुछ इमारतों को भी खाली कराया गया है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर जारी है, ऐसे में प्रशासन की ओर से आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है-
ये भी पढ़ें- मरियम नवाज़ ने खोली पाकिस्तान की खोल, कहा- पड़ोसी देश से नहीं पड़ोसी राज्यों से देश को खतरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








