Dehradun Road Accident : देहरादून में गुरुवार को भीषण हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। तेज रफ्तार कंटेनर के ब्रेक फेल होने से सड़क पर चल रहे युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का सर धड़ से अलग हो गया। हादसा मोहब्बेवाला हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास का बताया जा रहा है।
शव देखकर लोगों में चीख-पुकार
सड़क पर शव को देखकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक हादसे को देखकर लोग सहम उठे। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस सूचना पाते ही फौरन मौके के लिए रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक कंटेनर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
मामले की गहनता से होगी जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं मामले की गहनता एंव सभी परिस्थितियों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
युवक का सिर धड़ से अलग
वाहन चालक पर नियंत्रण नहीं रख सका। कंटेनर सड़क किनारे काम कर रहे युवक को रौंदते हुए निकल गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।
ये भी पढ़ें- सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमला, अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी भी घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









