राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान पर बुरे फंसे कांग्रेस नेता उदित राज

Share

उदित राज ने कहा की खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है।

उदित राज
Share

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें घेरा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब उदित राज ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया हो। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कहा है कि सर्वोच्च पद का अपमान कांग्रेस का चरित्र है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अजय कुमार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुरा कहने के बाद और अधीर रंजन चौधरी ने ‘राष्ट्रपति’ शब्द का इस्तेमाल किया। अब कांग्रेस और निचले स्तर पर पहुंच गई है। क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के इस अपमान का समर्थन करती है।

चमचागिरी की भी हद्द है: उदित राज

उदित राज ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। इसी ट्वीट में उदित राज ने एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है।

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में दो दिन के गुजरात दौरे पर गई थीं। वहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनाया जाता है। यह कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खाते है।

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं उदित राज

उदित राज द्रौपदी मुर्मू को लेकर पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी उदित ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था। उस समय उन्होंने कहा था, ‘जाति देखकर खुश न होना। कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नहीं कर पाए।’