राजनीति

अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव का पलटवार, बोले- ‘वो जानते हैं चोरी करके कैसे सीनाजोरी करते हैं’

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता टी.एस. सिंहदेव (T.S. Singh Dev) ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। उन्होनें कहा कि वो(अनुराग ठाकुर) जानते हैं कि चोरी करके कैसे सीनाजोरी करते हैं इसलिए वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और वे लोग नहीं समझ सकते कि सत्याग्रह क्या है?

क्या कहा था अनुराग ठाकुर ने?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि चोरी भी और सीनाजोरी भी ये कांग्रेस से सीखनी चाहिए। भ्रष्टाचार भी और बवाल भी, आखिरकार डर किस बात का? अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच एजेंसियों का सामना भी करें। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के पास कोई काम नहीं बचा है।

Read Also:- Anurag Thakur attacks Congress: ‘भ्रष्टाचार भी और बवाल भी, आखिर डर किस बात का?’, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तंज

‘भ्रष्टाचार भी और बवाल भी, आखिर डर किस बात का?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके राज्यों में एक बाद एक हत्याएं, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। वे वहा लोगों के भलाई के काम देखने के बजाय कानून व्यवस्था को बनाने का बजाय दिल्ली में आकर डेरा जमाए हैं। ये कांग्रेस का डर साफ दिखाता है कि घोटाले परिवार और पार्टी ने किए हैं।

Related Articles

Back to top button