बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ISRO को दी बधाई, कहीं ये बाातें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सोफ्ट लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इस अंतरिक्ष अभियान पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं थीं।

इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसरो की टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज की उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है।’

ये भी पढ़ें:Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button