Punjab

CM मान ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया

CM Mann expressed grief : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यानि गुरुवार को प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा (86) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिनका बुधवार देर शाम मुंबई में निधन हो गया।

रतन टाटा के अतुलनीय योगदान को किया याद

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने देश में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत करने में रतन टाटा के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने टाटा संस को ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनाने के लिए रतन टाटा की प्रशंसा की, जिससे देश में औद्योगिक विकास की गति भी तेज हुई।

‘युवा के लिए प्रेरणा स्रोत’

भगवंत सिंह मान ने कहा कि रतन टाटा की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता, समर्पण और सादगी हमेशा युवा पीढ़ी को अपने पसंदीदा क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रसिद्ध उद्योगपति की मृत्यु से एक युग का अंत हो गया है, क्योंकि उनके जाने से एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है जिसे भविष्य में भरना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस महान कारोबारी के निधन से पूरा देश सदमे में है।भगवंत सिंह मान ने शोक संतप्त परिवार और सगे-संबंधियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उन्हें इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें।

रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें : CM Yogi ने ‘शक्ति के पर्व’ पर की मां की आराधना, गायों को किया दुलार, बच्चों को दी चॉकलेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button