‘दिल्ली में नाम और निशान समाप्त होने वाला है, हार का आत्मचिंतन करें’, राहुल गांधी के आरोपों पर बोले CM फडणवीस

CM Fadnavis on Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर EC पर आरोप लगाए हैं। इसी कड़ी में नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक नया नैरेटिव तैयार करना, वह उसी की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी अपनी हार का आत्मचिंतन करें।
राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, चुनाव आयोग ने सभी सवालों का जवाब दिया हुआ है। राहुल गांधी कवर फायरिंग कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद उनकी पार्टी का दिल्ली में नाम और निशान समाप्त होने वाला है। उस दिन क्या बोलना है ? कैसे एक नया नैरेटिव तैयार करना है ? वह उसी की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी अपनी हार का आत्मचिंतन करें।
5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए?
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव की गड़बड़ियों के बारे में बात करते हुए कहा कि हम निर्वाचन आयोग को महाराष्ट्र चुनाव में हुईं विसंगतियों के बारे में बता रहे हैं, हमें लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची चाहिए। महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच 39 लाख मतदाताओं की वृद्धि हिमाचल प्रदेश जैसे पूरे राज्य की जनसंख्या के बराबर है।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप