Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ

CM Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री एक बाघ एवं एक बाघिन को टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे।

सीएम मोहन यादव टाइगर रिजर्व की 13 किलोमीटर लम्बी पत्थर की सेफ्टी वॉल का भी उद्घाटन करेंगे। सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का माधव राष्ट्रीय उद्यान को देश के 58वें और मध्य प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व की सौगात देने पर आभार जताया।

प्राकृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध

सीएम मोहन यादव ने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से वन्य-जीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को नई ऊचाई मिलेगी। सीएम ने कहा कि माधव राष्ट्रीय उद्यान ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है।

9वां टाइगर रिजर्व बन गया

शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क अब प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है। माधव टाइगर रिजर्व का आरक्षित वन क्षेत्र 32429.52 हेक्टेयर संरक्षित वन क्षेत्र 2422.00 हेक्टेयर और राजस्व क्षेत्र 2671.824 हेक्टेयर है।

कुल बाघों की संख्या 7

इसका कुल क्षेत्र 37523.344 हेक्टेयर अथवा 375.233 वर्ग किलोमीटर है। टाइगर रिजर्व में कुल बाघों की संख्या पांच है। इसमें दो नर और तीन मादा शामिल हैं। बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। जिनकी उम्र लगभग आठ से 9 माह है। दो बाघ और छोड़ने पर टाइगर रिजर्व में कुल बाघों की संख्या सात हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : 27 साल में कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी का इनाम? जानिए प्राइज मनी में बड़ा फर्क

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button