Chhattisgarh Board Result: टॉप 10 में चौथा स्थान पाने वाली रिया बनना चाहती कलेक्टर

RIYA STUDENT

RIYA STUDENT

Share

Chhattisgarh  Board Result 2023: कांकेर जिला एक बार सुर्खियों में है। इस बार नक्सलगढ़ ने नया इतिहास रचा है। घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक के तीन बच्चो ने टॉप 10 में जगह बनाई है। जिसमे ग्राम एसेबेड़ा की रिया हालदार ने दसवीं परीक्षा में परिणाम में प्रदेश में 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने फोन से बधाई दी।

नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके तीन में रिया हलदर, शासकीय हाईस्कूल एसेबेड़ा से 98% और  चौथा स्थान पर स्नेहा हलदर, शासकीय हाई स्कूल गोण्डाहुर से 97.17% राज्य में आठवा स्थान। लेखिका उर्वसा, शासकीय हाईस्कूल मटोली से 96.83% राज्य में दसवा स्थान प्राप्त किया है।  वही कांकेर ब्लॉक के कोदागांव के छात्र अखिल सेन ने 97.17 प्रतिशत के साथ राज्य में आठवा स्थान बनाया है। राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया हालदार का कहना है कि वह किसान परिवार से आती है। परिणाम सामने आने के बाद उनके व परिवार के आंख में खुशी के आंसू आ गए। मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने परीक्षा के लिए लगभग 4 से 5 घण्टे पढ़ाई कर काफी मेहनत की थी। वह कांकेर की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला से काफी प्रभावित है। वह आगे इसी तरह मेहनत कर कलेक्टर बनना चाहती है।

रिपोर्ट- -धनंजय चंद

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: पेयजल संकट को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *