IPL

केकेआर में शामिल हुए कैमरून ग्रीन, सबसे महंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर फैंस की उम्मीदें बढ़ीं

IPL 2026 : आईपीएल के 19वें सीजन के लिए अब सिर्फ 7 दिन का समय बचा है. सभी टीमों को तैयारियों के लिए अब और अधिक समय नहीं बचा है. ऐसे में जिन टीमों के खिलाड़ी चोटिल हैं उनकी चिंता बनी हुई है. चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान करना है. इसके साथ ही कुछ विदेशी खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, इनमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की संख्या अधिक है. ऐसे ही एक आईपीएल 2026 में बिकने वाला सबसे महंगा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर सभी की निगाहें टिकी हैं. जिसको लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पोस्ट के माध्यम से दी.

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत अब सिर्फ 7 दिन दूर है. सभी टीमों के पास तैयारी के लिए अधिक समय नहीं बचा है, और इस बीच चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति टीमों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी जल्द किया जाना है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा

इसके अलावा कुछ विदेशी खिलाड़ी शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की संख्या अधिक है. इसी बीच, आईपीएल 2026 में बिकने वाले सबसे महंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर सभी की निगाहें टिकी हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है.

सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

केकेआर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए कैमरून ग्रीन के टीम से जुड़ने की जानकारी साझा की. ग्रीन का टीम से जुड़ना इसलिए भी अहम है, क्योंकि हर्षित राणा को चोट की वजह से इस सीजन में खेलने पर संशय बना हुआ है वहीं मथीशा पथिराना भी देर से टीम में शामिल होंगे, इससे केकेआर के फैंस परेशान थे. ऐसे समय में ग्रीन के जुड़ने से टीम के साथ-साथ फैंस की टेंशन भी कम होगी.

आईपीएल 2026 के सबसे महंगे प्लेयर

केकेआर ने आईपीएल 2026 के प्लेयर ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपए खर्च करके कैमरून को टीम में शामिल किया था, यह 19वें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को केकेआर में आंद्रे रसेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. बता दें कि आंद्रे रसेल लंबे समय तक केकेआर के स्टार ऑलराउंडर की भूमिका निभा चुके हैं.

मौजूदा फॉर्म चिंताजनक

पिछले कुछ समय से कैमरून ग्रीन फॉर्म में नहीं हैं. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान तीन मैचों में केवल 24 रन ही बनाए थे, गेंदबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. और अब सबसे महंगे खिलाड़ी होने का दबाव भी रहने वाला है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि इस आईपीएल में वह फॉर्म में आते हैं कि नहीं. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद घरेलू लीग शेफील्ड शील्ड में शतकीय पारी खेली थी जो उनके लिए राहत की बात थी. अब देखने होगा कि टीम उनको किस पोजीशन पर खिलाता है.

ये भी पढ़ें – NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button