Advertisement

Adani रेस में निकले आगे, बन गए एशिया के सबसे अमीर आदमी

Share
Advertisement

शेयर बाजार की गिरावट की वजह से दुनियाभर के अरबपतियों को नुकसान का सामना करना पड़ा है। फेसबुक के CEO Mark Zuckerberg पर इसका असर ज्यादा हुआ है। जिसके कारण अरबपतियों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव आया है।

Advertisement

मुकेश अंबानी को पछाड़ा

Forbes की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार, गौतम अडानी एंड फैमिली (Gautam Adani & Family) अभी 90 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ 10वें पायदान पर हैं।

पिछले 24 घंटे में भले ही उनकी दौलत 672 मिलियन डॉलर कम हुई है, लेकिन टॉप के अन्य अरबपतियों को ज्यादा नुकसान हुआ है। लंबे समय से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे मुकेश अबानी की संपत्ति पिछले 1 दिन में 2.2 बिलियन डॉलर कम हो गई। इससे उनकी कुल संपत्ति 89 बिलियन डॉलर पर आ गई। मुकेश अंबानी अब ग्लोबली 11वें स्थान व एशिया में दूसरे स्थान पर हैं।

Mark Zuckerberg को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Facebook के मालिक को शेयर बाजार की इस गिरावट से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कंपनी के शयरों में 26 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे Zuckerberg को 29.7 बिलियन डॉलर का भारी नुकसान हो गया। उनकी संपत्ति कम होकर 84.8 बिलियन डॉलर हो गई है। अब वे दुनिया भर में 12वें स्थान पर हैं।

पहले नंबर पर हैं Elon Musk

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk को भी शेयर बाजार की ताजा गिरावट से नुकसान हुआ है। पिछले 1 दिन में मस्क के शेयरों में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि मस्क अब भी 232.3 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं।

अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को भी बड़ा नुकसान हुआ है और दूसरे पायदान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। बेजोस की दौलत अभी 11.8 बिलियन डॉलर कम होकर 164.8 बिलियन डॉलर रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *