Advertisement

राम रहीम आज जेल से बाहर, UP के बरनावा आश्रम में काटेगा 40 दिन की पैरोल

Share
Advertisement

राम रहीम को हरियामा की रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल मंजूर हो चुकी है। वह आज जेल से बाहर आ सकता है। आपको बता दें कि राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम में पैरोल काटेगा। राम रहीम की पैरोल के कामकाज को लेकर हनीप्रीत और उसके वकील रोहतक सुनारिया जेल भी पहुंचे थे।

Advertisement

हनीप्रीत ने कल शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काफिले के साथ ट्रैवलिंग करते हुए I proud my dad  का लोगो दिखाया था। दरअसल, साध्वी यौन शोषण के मामले में इसके साथ  ही छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में राम रहीम 20 साल की सजा काट रहे है।

इस साल के पहले महीने में ही राम रहीम को सरकार ने 40 दिन की पैरोल दे दी है। इससे पहले राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली।

जब राम रहीम ने बरनावा आश्रम में ऑनलाइन सत्संग कराए और नशे पर भी गाने लॉन्च किए। तो राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग का विरोध दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने किया था। मालीवाल ने पैरोल नियमों में बदलाव को लेकर पीएम को चिट्‌ठी भी लिखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें