Madhya Pradeshराज्य

BJP जिला उपाध्यक्ष का स्वागत जुलूस बना सोशल मीडिया हिट, नाले में गिरने का वीडियो वायरल

BJP District Vice President : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक कहावत सच होती नजर आई कि राजनीति में कद बढ़ते ही जमीन पर पैर टिकना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा में. जब बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी अपने पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे

राम मनोहर तिवारी पदभार संभालने के बाद गांव खैरा में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान समर्थकों में काफी उत्साह था और उपाध्यक्ष जी भी फूलों की मालाओं से लदे हुए जीत की मुद्रा में चल रहे थे. लेकिन मालाओं और स्वागत की खुशी की वजह से उन्हें नीचे का रास्ता नजर नहीं आया. जैसे ही वे स्वागत जुलूस के साथ आगे बढ़े, उनका पैर सीधे नाले के खुले गड्ढे में फंस गया और उपाध्यक्ष जी नाले में गिर पड़े. मालाओं से सजे नेता जी को नाले से बाहर निकालने के लिए समर्थकों को काफी मेहनत करनी पड़ी.

उपाध्यक्ष जी जैसे ही स्वागत जुलूस के साथ आगे बढ़े, उनका पैर सीधे नाले के गड्ढे में फंस गया और उपाध्यक्ष जी नाले में धड़ाम से गिर पड़े. मालाओं से सजे नेता जी को नाले से बाहर निकालने के लिए समर्थकों को मेहनत करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button