Bihar: नंदकिशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के स्पीकर, दाखिल किया नामांकन

Bihar: सोमवार, 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एनडीए सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। सत्ता पक्ष ने 129 वोट प्राप्त किए। बिहार विधानसभा के स्पीकर अब बीजेपी के नंद किशोर यादव होंगे और इस बीच आज यानी कि मंगलवार 13 फरवरी को, बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष के लिए नंद किशोर यादव (Nandkishore Yadav) ने नामांकन दाखिल किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के अलावा एनडीए सरकार के कई नेता इस मौके पर उपस्थित थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नंद किशोर यादव (Nandkishore Yadav) ने कहा कि प्रक्रिया 15 फरवरी को पूरी होगी। आगे कुछ कहेंगे जब निर्वाचित हो जाएंगे। लेकिन नंद किशोर यादव ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभार जताया।
वास्तव में, आज बजट सत्र का दूसरा दिन है। दोपहर दो बजे वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदन में बजट पेश करेंगे। बजट 2024-25 के लिए प्रस्तुत करेंगे।
Bihar: नंद किशोर यादव कौन हैं?
26 अगस्त 1953 को पटना में बीजेपी नेता नंद किशोर यादव (Nandkishore Yadav) का जन्म हुआ। इनके पिता पन्ना लाल यादव और मां राजकुमारी यादव हैं। आजकल बीजेपी से विधायक हैं। उन्होंने बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री भी किया है। नंद किशोर यादव (Nandkishore Yadav) ने अपने सियासी करियर को स्कूली उम्र से आरएसएस में सक्रिय रूप से शुरू किया था। अखिल विद्यार्थी परिषद में शामिल होने के बाद उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। 1978 में पटना नगर निगम का पार्षद चुने जाने के बाद से उनकी राजनीतिक यात्रा आगे बढ़ी।
यह भी पढ़ें: Aligarh: शादी समारोह के दौरान जमकर चले लात- घूंसे, मची अफरा- तफरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप