Advertisement

Republic Day 2024: नई ऊचाईयों पर ले जाएगा अमृत काल, पूर्व संध्या पर बोली राष्ट्रपति मुर्मू

Republic Day 2024 president-draupadi-murmu-s-address-to-the-nation-on-the-eve-of-republic-day-news in hindi
Share

Republic Day 2024 

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 75 वें गणतंत्र दिवस(Republic Day 2024 ) की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने 75 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर बढ़ते हुए अमृत काल के प्रारंभिक दौर से गजुर रहा है। यह युगांतरकारी परिवर्तन का कालखंड है।

Advertisement

भारत छू रहा नई उंचाईयां

इस संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि देश के वैज्ञानिक प्रोद्योगिकी विशेषज्ञ पहले से ऊंचे लक्ष्य हासिल कर रहे है। राष्ट्रपति ने शक्ति वंदन अधिनियम को एक क्रांतिकारी पहल बताया है। राष्ट्रपति बोलीं कि मुझे विश्वास है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण के लिए एक क्रांतिकारी पहल साबित होगा। यह हमारे शासन की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में काफी मदद करेगा।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में अयोध्या का राम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा-हम सबने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर निर्मित भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक समारोह देखा। भविष्य में जब इस घटना को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जाएगा तब इतिहासकार, भारत द्वारा अपनी सभ्यागत विरासत की निरंतर खोज में युगांतरकारी आयोजन के रूप में इसका विवेचन करेंगे।

यह भी पढ़े:Delhi AIIMS News: अब अस्पताल में नहीं चलेगा कैश, स्मार्ट कार्ड से होगी सभी पेमेंट

संबोधन में जी-20 शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया और कहा कि भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी। वहीं ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के बारे में उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण का एक क्रांतिकारी माध्यम सिद्ध होगा।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *